किसान आंदोलन के मंच से गरजने वाले गुरनाम सिंह चढूनी की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री, आज करेंगे राजनीतिक पार्टी का ऐलान
किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी (Photo Credits ANI)

तीनों कृषि कानूनों की वापसी में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आज (18 दिसंबर) नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले है. हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है. किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने कई बार राजनीति में उतरने के सवाल का न में जवाब दिया था. लेकिन अब आंदोलन स्थगित होने पर वें राजनीति में एंट्री की तैयारी में है.