शिक्षा

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2021 Declared: राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें नतीजे चेक

राजस्थान में 10वीं बोर्ड के परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे छात्रों का आज इंतजार आज खत्म हुआ. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शाम चार बजे के बाद कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिया है.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2021 Declared: राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें नतीजे चेक
रिजल्ट (Photo Credits: File Photo)

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2021 Declared: राजस्थान में 10वीं बोर्ड के परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे छात्रों का आज इंतजार आज खत्म हुआ. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शाम चार बजे के बाद कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड की तरफ परिणाम जारी किये जाने के बाद छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

बता दें कि  कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते इस वर्ष माध्यमिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. परिणाम आंतरिक मूल्यांकन से तैयार किए गए हैं. यह भी पढ़े: West Bengal Madhyamik 10th Result 2021 Declared: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं के रिजल्ट जारी, wbbse.org पर ऐसे करें चेक

ऐसे करें परिणाम चके:

1- सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.

2- वेबसाइट के होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें

3- अपना रोल नंबर / पंजीकरण संख्या भरें.

4- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

5- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.

बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार इस साल कुल 99.56 छात्र पास हुए हैं. जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं. 10वीं  बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल  12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).