MP Board 10th Result 2021 Declared: एमपी बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं के नतीजे, 100 फीसदी छात्र पास, mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 14 जुलाई 2021 को यानी आज एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. एमपीबीएसई कक्षा १०वीं के परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किए गए हैं, जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया था, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट (Photo Credits: File Photo)

MP Board 10th Result 2021 Declared: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 14 जुलाई 2021 को यानी आज एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे (MP Board 10th Result) घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट 100 फीसदी है और कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ है. एमपीबीएसई (MPBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किए गए हैं, जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया था, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे जारी होने के बाद छात्र शाम 4 बजे अपने मार्कशीट देख सकते हैं. इसके अलावा एमपीबीएसई मोबाइल पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है और रिजल्ट चेक करने के लिए मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है.

बता दें कि इस साल करीब 11 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर कराया है, लेकिन देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण राज्य में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, बाद में एमपी बोर्ड द्वारा मूल्यांकन मानदंड की घोषणा की गई, जिसमें प्री-बोर्ड को 50 फीसदी, यूनिट टेस्ट 30 फीसदी और आंतरिक मूल्यांकन को 30 फीसदी वेटेज दिया गया. यह भी पढ़ें: Kerala SSLC Result 2021 Declared: केरल एसएसएलसी कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, 99.47 फीसदी छात्र हुए पास, keralaresults.nic.in पर 3 बजे से कर सकेंगे चेक

ऐसे चेक करें MP Board 10th Result 2021

स्टेप 1- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.

स्टेप 4- सबमिट पर क्लिक करें और अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

स्टेप 5- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें. यह भी पढ़ें: UP Board High School Result 2021: यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे इसी हफ्ते में आने की उम्मीद, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे इस साल 11 लाख छात्रों के लिए जारी किए गए हैं. इन छात्रों को पहले ही कक्षा 11वीं के लिए पदोन्नत किया जा चुका है. आज छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट प्राप्त होगी. परिणाम जारी होने के तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल थोड़ी देर के लिए स्लो हो सकता है, लेकिन छात्रों को इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें थोड़ी देर प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है और फिर थोड़ी देर बार फिर से रिजल्ट देखने के लिए प्रयास करें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड