देश

UPSC Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का सेलिब्रेशन VIDEO आया सामने, दोस्तों ने गोद में उठाकर कहा- मान गए...

यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव का एक सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

UPSC Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का सेलिब्रेशन VIDEO आया सामने, दोस्तों ने गोद में उठाकर कहा- मान गए...

UPSC Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरू अनन्या रेड्डी का नाम है. इस बीच यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में वह खुशी के उछलते-कूदते दिखाई दे रहे हैं. उनके दोस्त उन्हें गोद में उठाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित, पीएम मोदी ने अभ्यर्थियों को दी बधाई

यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का सेलिब्रेशन VIDEO आया सामने

बता दें, यूपीएससी 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं और IIT कानपुर से बीटेक-एमटेक किया है. आदित्य ने 2021 में यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी. अभी वह हैदारबाद में IPS की ट्रेनिंग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).