News

Navi Mumbai: नशे में धुत शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा, मोटरमैन की सुझबुझ के कारण बाल बाल बची जान, नवी मुंबई का वीडियो आया सामने; VIDEO

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक मोटरमैन की सतर्कता के कारण नशे में धुत एक शख्स की जान बच गई. ये शख्स सानपाड़ा के दिवा लाइन पर रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था.

Navi Mumbai: नशे में धुत शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा, मोटरमैन की सुझबुझ के कारण बाल बाल बची जान, नवी मुंबई का वीडियो आया सामने; VIDEO
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक मोटरमैन की सतर्कता के कारण नशे में धुत एक शख्स की जान बच गई. ये शख्स सानपाड़ा के दिवा लाइन पर रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था. एक व्यक्ति नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था, जिसे समय रहते मोटरमैन ने देख लिया और ट्रेन रोककर उसकी जान बचा ली.यह घटना 15 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे हुई. मोटरमैन एस. के. खैरनार संपीदा से दिवा की ओर खाली रैक लेकर जा रहे थे. जैसे ही ट्रेन मोड़ के पास पहुंची, उन्होंने पटरी पर एक शख्स को लेटे देखा. उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. यह ट्रेन उस युवक से कुछ ही मीटर की दूरी पर रुक गई. जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में सो गया शख्स, ऊपर से चली गई पूरी मालगाड़ी, देखनेवालों के उड़े होश, भोपाल रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने

रेलवे ट्रैक पर बैठा नशे में धुत शख्स

सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन रुकने के बाद मोटरमैन ने जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद ट्रैक पर लेटा युवक किनारे हट गया. अगर मोटरमैन थोड़ी भी देर करते, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

रेलवे अधिकारियों ने की तारीफ

रेलवे प्रशासन ने मोटरमैन खैरनार की तेजी और सूझबूझ की खुलकर सराहना की. अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने फर्ज़ और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया और अपनी सतर्कता से एक निर्दोष की जान बचा ली.

ट्रैक पर लापरवाही बनी चुनौती

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नशे में धुत उस शख्स को ट्रैक से हटा दिया गया. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रेलवे ट्रैक पर लोगों की लापरवाही और अवैध प्रवेश किस तरह सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है.अधिकारियों ने कहा कि इस बार ट्रेन खाली थी, इसलिए सेवाओं में बाधा नहीं आई, लेकिन यह घटना रेल सुरक्षा के प्रति गंभीर चेतावनी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).