देश

Fact Check: क्या पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों पर हमला कर दिया? सोशल मीडिया पर वायरल दावा निकला फर्जी, सरकारी जांच एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा (Watch Video)

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान सेना ने एलओसी पर दो भारतीय सेना की चौकियों को मोर्टार और गोलीबारी से तबाह कर दिया और भारी नुकसान पहुंचाया है.

Fact Check: क्या पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों पर हमला कर दिया? सोशल मीडिया पर वायरल दावा निकला फर्जी, सरकारी जांच एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा (Watch Video)
Photo- @PIBFactCheck/X

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान सेना ने एलओसी पर दो भारतीय सेना की चौकियों को मोर्टार और गोलीबारी से तबाह कर दिया और भारी नुकसान पहुंचाया है. इस दावे के साथ एक वीडियो और एक फोटो भी शेयर की गई थी. लेकिन अब PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है. जांच एजेंसी ने साफ किया कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह भारत का नहीं है. यह वीडियो 2024 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए सांप्रदायिक झड़पों का है. इस घटना का भारत से कोई लेना-देना नहीं है.

इतना ही नहीं, जिस फोटो को भारतीय सेना के ठिकानों पर हमले के रूप में दिखाया जा रहा है, वह भी फर्जी है. यह तस्वीर मार्च 2025 में उत्तरी आयरलैंड में लगी एक आग की घटना की है. यानी फोटो और वीडियो दोनों का भारत से और भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘देशद्रोही टिप्पणियां’ करने को लेकर असम में 16 लोग गिरफ्तार

फेक न्यूज फैलाने से बचें

आजकल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाना आम बात हो गई है. कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें और किसी भी बिना जांची-परखी खबर पर विश्वास न करें. खासकर जब बात देश की सुरक्षा से जुड़ी हो तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.

PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक और झूठी जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें. साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी है कि कोई भी खबर शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करें और केवल भारत सरकार के आधिकारिक स्रोतों से ही प्रमाणिक जानकारी लें.

भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित

सरकार लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है. जनता को भी चाहिए कि वह ऐसी फर्जी खबरों के जाल में न फंसे और अगर किसी को कोई संदिग्ध पोस्ट मिले तो तुरंत PIB Fact Check या संबंधित विभाग को सूचित करे.

फिलहाल, भारतीय सेना एलओसी पर पूरी तरह सतर्क और मजबूत है. भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और देशवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).