Ram Rahim Released: जेल से बाहर आया रेप-हत्या का दोषी राम रहीम, 40 दिन की मिली है पैरोल

Ram Rahim Released: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है. अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को इससे पहले अक्टूबर में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी. जो 25 नवंबर को ही खत्म हुई थी. जिसके मुताबिक 56 दिन बाद एक बार फिर उसे पैरोल मिल गई है. जिसके मुताबिक 56 दिन बाद एक बार फिर उसे पैरोल मिल गई है.