Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को से पूछताछ के लिए सीबीआई ने फिर से बुलाया है. सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. सिसोदिया ने बताया, "सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है. घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा."
Tweet:
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि उन्हें CBI ने कल 19 फरवरी को अपने मुख्यालय में बुलाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने हमेशा जांच में सहयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे। pic.twitter.com/8hEgWkwIbQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2023













QuickLY