Delhi Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुरी राजधानी दिल्ली, 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा सफदरगंज का तापमान

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड (Delhi Weather Update) का प्रकोप लगातार जारी है. राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन सुबह घाना कोहरा देखने को मिला है. इसके साथ ही दिल्ली में ठंड भी बढ़ गई है. बताना चाहते हैं कि सफदरगंज (Safdarjung) में आज सुबह का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ठंड | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 1 जनवरी 2021. उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड (Delhi Weather Update) का प्रकोप लगातार जारी है. राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन सुबह घाना कोहरा देखने को मिला है. इसके साथ ही दिल्ली में ठंड भी बढ़ गई है. बताना चाहते हैं कि सफदरगंज (Safdarjung) में आज सुबह का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ज्ञात हो कि दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर कोहरा सुबह से ही छाया हुआ है. सफदरगंज में आज का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि गुरुवार को दिल्ली का टेंपरेचर 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था जो कि सामान्य से चार डिग्री से कम है. यह भी पढ़ें-Delhi Fog: घने कोहरे से ढकी राजधानी दिल्ली, कड़ाके की ठंड के साथ न्यू ईयर 2021 का आगाज

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि दिल्ली सहित हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है. पंजाब के भटिंडा में गुरुवार को 0.0 डिग्री तापमान रहा था. ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इससे पहले स्काईमेट वेदर ने कहा था कि 2 जनवरी तक पुरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट