दिल्ली हिंसा: एक्शन में NSA अजित डोभाल, हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर गृहमंत्री अमित शाह को दी ग्राउंड रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में बीते रविवार से बिगड़ी कानून-व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को सौंपी गई है. जिसके तहत एनएसए डोभाल बुधवार से ही सक्रीय दिखाई पड़ रहे है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में बीते रविवार से बिगड़ी कानून-व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) को सौंपी गई है. जिसके तहत एनएसए डोभाल बुधवार से ही सक्रीय दिखाई पड़ रहे है. जमीनी हकीकत को जानने के लिए उन्होंने दंगा प्रभावित जाफराबाद (Jafrabad) और मौजपुर (Maujpur) का दौरा किया और लोगों से स्थानीय लोगों मुलाकात कर हालात सामान्य होने का भरोसा दिलाया. इसके अलावा डोभाल ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जरुरी निर्देश भी दिए.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बीच बैठक चल रही है. आज शाम डोभाल हिंसा प्राभावित नार्थ ईस्ट दिल्ली के कुछ इलाकों का दौरा करने के बाद गृह मंत्रालय पहुंचे. इस दौरान एनएसए डोभाल ने गृहमंत्री अमित शाह को वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया, साथ ही हालात नियंत्रण में करने के लिए आवश्यक कदम पर चर्चा की. CM केजरीवाल ने मृतक हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान
दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हिंसा प्राभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे। pic.twitter.com/xddSbTsO1L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2020
अजीत डोभाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर इलाके में शांति सुनिश्चित करने के बारे में उन्हें आश्वस्त किया-
#WATCH Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval interacts with the local residents of #NortheastDelhi. While speaking to a woman resident he says, "Prem ki bhaavna bana kar rakhiye. Hamara ek desh hai, hum sab ko milkar rehna hai. Desh ko mil kar aage badhana hai." pic.twitter.com/Y1tyAz2LXQ
— ANI (@ANI) February 26, 2020
एनएसए डोभाल ने बुधवार को कहा कि अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात काबू में है. उन्होंने कहा "लोगों के अंदर एकता की भावना है, कोई दुश्मनी नहीं है, 2-4 अपराधी हैं जो इनको अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस तैनात हैं, वे मुस्तैदी से अपना काम कर रहे है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कहने पर हमने जायज़ा लिया. मुझे पूरा यकीन है यहां पर शांति हो जाएगी."
इससे पहले अजित डोभाल ने सीलमपुर में पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) के कार्यालय में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की.
उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, शिव विहार मुख्य रूप से दंगों से प्रभावित हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने अब तक 18 एफआईआर दर्ज कर 106 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 200 से अधिक जख्मी बताए जा रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2020 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

