Shraddha Murder Case: 6 घंटों तक चला आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, सवालों के जवाब देने से बचता दिखा आरोपी
आफताब पूनावाला (Photo Credits: Instagram)

श्रद्धा हत्याकांड में आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का आज दूसरा सत्र रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में हुआ. बता दें कि आफताब का 6 घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इससे पहले बुधवार यानी 23 नवंबर को जांच नहीं हो पाई थी क्योंकि 28 साल के पूनावाला को बुखार और जुकाम था. सूत्रों से सामने आया है कि आफताब पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान सहयोग नहीं कर रहा है. वो पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब से बचता दिखा.