दिल्ली: छठ पूजा से पहले यमुना नदी में देखा गया जहरीला झाग और प्रदूषण, कालिंदी कुंज का यह वीडियो
यमुना में दिखा जहरीला झाग (Photo: ANI)

दिल्ली: छठ पूजा (ChhathPuja) से पहले यमुना नदी (Yamuna River) में देखा गया भारी प्रदूषण और जहरीला झाग. कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) के एक वीडियो में यमुना नदी में भारी मात्र में झाग तैरते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नदी का पानी काफी दूषित दिखाई दे रहा है. एक मछुआरे को मछली मारने के लिए नाव में से जाल फेंकते हुए देखा जा सकता है. एक स्थानीय महिला ने बताया कल से छठ का त्योहार शुरू हो जाएगा तो हम चाहते हैं कि यहां पर साफ-सफाई हो जाए. हर साल यहां पर सफाई नहीं होती है, यहां पर नहाने से खुजली होती है लेकिन हमारी मजबूरी है तो सरकार को कुछ करना चाहिए.