Delhi Doctors Strike: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीज (Photo Credits ANI)

Delhi Doctors Strike: नीट-पीजी काउंसलिग जल्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर बीते 10 दिन से हड़ताल पर  हैं. उनके हड़ताल का आज 11 वां दिन है. रेजिडेंट डॉक्टरों हड़ताल पर जाने से दिल्ली के लोगों को इलाज के लिए तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार हुआ दिखा. इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक मरीज की मां ने कहा की मैं अपने बीमार बच्चे का इलाज नहीं करा पा रही हूं. मुझे किसी और अस्पताल में जाने के लिए कहा गया है.