Onion Prices Increased in Delhi: दिल्ली में प्याज के दाम बढ़े, व्यापारियो ने आपूर्ति की कमी को बताया वजह- देखें वीडियो
onion

Delhi Onion Increased: देश की राजधानी दिल्ली में प्याज के दाम बढ़ गए. जिससे महंगाई से परेशान लोगों को दिक्कत बढ़ गई है. राजधानी में  शनिवार को प्याज की कीमत में भारी वृद्धि देखी गई, जो पिछली कीमत से लगभग दोगुनी हो गई.  प्याज के व्यापारियों ने इसके पीछे वजह बताया कि बाहर से माल कम आ रहा है. इस वजह से हर दिन प्याज एक दाम बढ़ रहे है. प्याज बेचने वाले व्यापारी के मुताबिक नवरात्रि से पहले प्याज की कीमत 25-30 रुपये प्रति किलो थी जो तीन दिनों में 55-60 रुपये प्रति किलो हो गई है और बाजारों में 65-70 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

Video: