Delhi Murder: प्यार में पागल मां ने आशिक के साथ मिलकर मासूम बेटी की ली जान, जानें हत्या की वजह

दिल्ली (Delhi) के दरियागंज में एक 8 साल की मासूम की हत्या मामले में खौफनाक खुलासा हुआ है. जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक मासूम की बेटी की मां वह जिस प्रेमी से प्यार करती थी. वह उसके साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

 Delhi Murder:  दिल्ली (Delhi) के दरियागंज में एक 8 साल की मासूम की हत्या के मामले में खौफनाक खुलासा हुआ है. जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार मृतक मासूम की बेटी (Daughter) की मां वह जिस प्रेमी से प्यार करती थी. वह उसके साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला के प्रेमी का उसके घर आना-जाना था. अक्सर वह उससे मिलने आया करता था. पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात आरोपी महिला के घर उसका प्रेमी आया. दोनों आरोपियों के पूछताछ के अनुसार दोनों को बच्ची ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. उन्हें डर था कि यह बात और किसी को भी मालूम पड जायेगी. इस डर से दोनों ने मिलकर मासूम की हत्या कर दी. यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश: बेटी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई फांसी, कहा- 'मौत होने तक फांसी के फंदे पर लटकाओ'

मासूम की हत्या क्यों और कैसे हुई फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए बच्ची के शव को मेडिकल रिपोर्ट के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि  उसे रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस को आशंका है कि कहीं बच्ची के साथ सेक्सुल असॉल्ट जैसी घिनौनी वारदात को तो अंजाम नहीं दिया गया. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट