दिल्ली: कस्तूरबा गांधी अस्पताल में मेडिकल छात्रा ने संदिग्ध हालातों में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

मध्य दिल्ली जिला स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में मेडिकल की छात्रा ने संदिग्ध हालातों में आत्महत्या कर ली. 26 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार सुबह हॉस्टल रूम में मिला. मौके से पुलिस के सुसाइड नोट भी मिला है. छात्रा मूलत: तेलंगाना राज्य की रहने वाली थी. घटना के बारे में मध्य दिल्ली जिला के जामा मस्जिद थाने में केस दर्ज किया गया है.

क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मध्य दिल्ली (Delhi)  जिला स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में मेडिकल की छात्रा ने संदिग्ध हालातों में आत्महत्या (Suicide) कर ली. 26 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार सुबह हॉस्टल रूम में मिला. मौके से पुलिस के सुसाइड नोट भी मिला है. छात्रा मूलत: तेलंगाना (Telangana) राज्य की रहने वाली थी. घटना के बारे में मध्य दिल्ली जिला के जामा मस्जिद थाने में केस दर्ज किया गया है. छात्रा पोस्ट ग्रेजुएशन दूसरे वर्ष की छात्रा थी. प्राथमिक छानबीन में ऐसा मालूम पड़ता है कि छात्रा की मौत नशे के इंजेक्शन से हुई है.

पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मिली. मौके से बरामद एक पेज के सुसाइड नोट में मौत के लिए छात्रा ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही हुई दादी की मौत से भी छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से था परेशान

सुसाइड नोट में छात्रा ने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. छात्रा ने पत्र के जरिये सबसे माफी भी मांगी है. इतना घातक कदम उठाने से पहले पत्र में छात्रा ने मां-पिता को 'आई लव यू' लिखा है, जबकि भाई-बहन और बाकी रिश्तेदारों से माफी मांगी है.

पता चला है कि छात्रा की दादी की 22 नवंबर को ही मौत हो गई थी. दादी की बीमारी के दौरान छात्रा दिल्ली से छुट्टी लेकर तेलंगाना भी गई थी. वहां उसने हर लम्हा दादी के साथ ही बिताया. छात्रा दादी के बेहद करीब थी. परिजन इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि, दादी के विछोह में ही कहीं उसने इतना घातक कदम न उठा लिया हो.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड