दिल्ली में ISI एजेंट गिरफ्तार, 18 साल में 17 बार गया पाकिस्तान

मोहम्मद परवेज ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान में आईएसआई के लोगों से संपर्क में था और बीते 18 साल में 17 बाजार पाकिस्तान जा चुका है. आईएसआई उसे जरूरी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सभी तरह का सहयोग कर रही थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

पाकिस्तानी (PAK) खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार मोहम्मद परवेज (42) दिल्ली का रहने वाला है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. जिसके बाद उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी मोहम्मद परवेज कथित तौर पर नकली पहचान से भारतीय सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाता था. फिर उनसे जानकारी इकठ्ठा करने का काम करता था.

मोहम्मद परवेज ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान में आईएसआई के लोगों से संपर्क में था और बीते 18 साल में 17 बाजार पाकिस्तान जा चुका है. आईएसआई उसे जरूरी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सभी तरह का सहयोग कर रही थी. मिश्रा के अनुसार परवेज लोगों को पाकिस्तानी दूतावास से जल्द वीजा दिलाने के लिए पासपोर्ट व फोटो लेता था और इनके आधार पर सिम खरीद लेता था. आरोपी ने रणनीतिक महत्व की जानकारी पाने के लिए फर्जी पहचान से सेना के जवानों को भी हनीट्रेप में फंसाया.

यह भी पढ़ें:- सुकमा: सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में 4 नक्सल‍ियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब हो कि अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र के नागपुर से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का एक एजेंट गिरफ्तार हुआ था. आरोपी एजेंट का नाम निशांत अग्रवाल था. निशांत को नागपुर स्थित डीआरडीओ यूनिट से गिरफ्तार किया गया है. यह एजेंट ब्रह्मोस की नागपुर यूनिट में काम कर रहा था. ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट में काम करते हुए यह शख्‍स ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी और अन्‍य खुफिया जानकारियां पाकिस्‍तान और अमेरिका को पहुंचा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड