Delhi Liquor Smuggler: एक शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और कार जब्त
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात शराब सप्लायर कन्हैया लाल उर्फ विकास को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर 2000 क्वार्टर शराब से भरे 40 कार्टन और शराब ले जाने वाली एक कार भी जब्त की गई है.
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के दक्षिण जिले के विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी (Illegal Liquor Smuggling के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात शराब सप्लायर कन्हैया लाल उर्फ विकास को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर 2000 क्वार्टर शराब से भरे 40 कार्टन और शराब ले जाने वाली एक कार भी जब्त की गई है. दक्षिण जिले में अवैध शराब की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीम ने फील्ड ऑपरेशन चलाया. टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सक्रिय शराब सप्लायर कार में घूम रहा है.
सूचना की पुष्टि के बाद, टीम ने नई दिल्ली में बत्रा अस्पताल के पास घेराबंदी की. कुछ देर बाद, बदरपुर से महरौली की ओर आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख कार चालक भागने लगा. इसके बाद टीम ने कार को रोका और चालक को पकड़ लिया. उसकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी कन्हैया लाल उर्फ विकास के रूप में हुई. कार में तलाशी लेने पर कुल 40 कार्टन में 2000 क्वार्टर शराब बरामद हुई. आरोपी फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है, उसने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और आसानी से पैसा कमाने के लिए शराब की आपूर्ति करने लगा था. आरोपी पहले से ही चोरी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन सहित 31 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. यह भी पढ़ें : दिवाली 2025: दिल्ली में सिर्फ 4 दिन तक जला सकते हैं ‘ग्रीन पटाखे’, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अनुमति
इस संबंध में थाना संगम विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/52 के तहत एफआईआर संख्या 448/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. आरोपी कन्हैया लाल उर्फ विकास से पूछताछ कर इसके गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2025 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

