देश

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के चाणक्यपुरी में होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी, बम की धमकी निकली अफवाह

दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित होटल ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे होटल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. चाणक्यपुरी के ताज पैलेस होटल को बम की धमकी भरा ईमेल आया. ईमेल में लिखा गया था कि होटल ताज पैलेस में 16 बम रखे गए हैं. होटल में कई वीवीआईपी लोग रुके हुए हैं, इसलिए होटल को 11 बजे तक खाली करा लो.

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के चाणक्यपुरी में होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी, बम की धमकी निकली अफवाह
(Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली, 13 सितंबर : दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित होटल ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे होटल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. चाणक्यपुरी के ताज पैलेस होटल को बम की धमकी भरा ईमेल आया. ईमेल में लिखा गया था कि होटल ताज पैलेस में 16 बम रखे गए हैं. होटल में कई वीवीआईपी लोग रुके हुए हैं, इसलिए होटल को 11 बजे तक खाली करा लो. एक दिन पहले भी ऐसा ही मेल आया था. शुक्रवार को जिस आईडी से दिल्ली एवं बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल आया था, उसी आईडी से शनिवार को भी धमकी भरा ईमेल आया है. रात 2 बजे मेल आया. शनिवार को आए ईमेल में लिखा है कि दिल्ली के ताज पैलेस में दोपहर में विस्फोट के लिए 16 आरडीएक्स आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाई गई हैं. वीवीआईपी की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है. कृपया सुबह 11 बजे तक सभी अन्य निर्दोष मेहमानों को बाहर निकाल दें.

धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पैलेस के कोने-कोने में छानबीन की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद होटल और पुलिस ने राहत की सांस ली. इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. साइबर सेल दोनों धमकी भरे मेल की जांच कर रही है इससे पहले दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे. यह भी पढ़ें : दशहरा सांस्कृतिक उत्सव, सभी लोग मिलकर मनाते हैं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

मुंबई पुलिस के अनुसार, बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, "मुंबई आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने बॉम्बे हाई कोर्ट बम धमकी वाले ईमेल मामले में बीएनएस की धारा 353(1) और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है."

इसके अलावा, दिल्ली हाई कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी और एफआईआर दर्ज कर ईमेल भेजने वाले के स्रोत की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).