देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा में सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार बिगड़ी हुई है. मंगलवार सुबह भी आसमान में धुंध की परत छाई रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया.

Delhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा में सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज

नई दिल्ली, 4 नवंबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार बिगड़ी हुई है. मंगलवार सुबह भी आसमान में धुंध की परत छाई रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया. यह स्थिति दिल्ली के लगभग 17 इलाकों में बनी हुई है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आईटीओ और उसके आसपास के इलाकों में एक्यूआई 347 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है. आनंद विहार और उसके आसपास के इलाके में एक्यूआई 392 बना हुआ है. कर्तव्य पथ इलाके में एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो भी 'खराब' श्रेणी में आता है.

हालांकि, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हालात और बिगड़ गए. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया. इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि प्रदूषण प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह भी पढ़ें : Tamilnadu Rain: तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ बारिश का अनुमान, कुछ जिलों में मौसम रहेगा गर्म

उन्होंने सोमवार को राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें नियुक्त करें, औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लक्ष्य केवल प्रदूषण कम करना नहीं, बल्कि उसकी बढ़ोतरी को पूरी तरह रोकना है. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कूड़ा जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की जा रही हैं. उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा. साथ ही नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए साझा प्रयास निरंतर जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).