Delhi: पश्चिमी दिल्ली में एक नाले से सूटकेस में बंद महिला का शव मिला
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक नाले में पड़े एक सूटकेस से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया.
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक नाले में पड़े एक सूटकेस से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे रहे थे और उसकी पहचान करना मुश्किल है. Gurugram: रेप की धमकी देकर व्यवसायी को फंसाने का आरोप, 80 लाख रुपये मांगने वाली यूट्यूबर गिरफ्तार.
सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध को महसूस करने के बाद बुधवार को एक राहगीर ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पीड़िता की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन कहा कि यह एक युवती का शव प्रतीत होता है.
उन्होंने कहा कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है. पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा. बंसल ने कहा कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
अधिकारी ने कहा, “कोई चोट नहीं दिख रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि उसे किस तरह की चोटें लगी हैं.” भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

