News

VIDEO: लखनऊ एयरपोर्ट पर कूरियर के डिब्बे में मिला नवजात का शव, भयावह वीडियो आया सामने

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी है, कार्गो स्कैन के दौरान एक नवजात शिशु का शव एक बॉक्स के अंदर पाया गया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट में हडकंप मच गया है.

VIDEO: लखनऊ एयरपोर्ट पर कूरियर के डिब्बे में मिला नवजात का शव, भयावह वीडियो आया सामने
Credit-(X,@Ziarizvilive)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जब कार्गो स्कैन के दौरान एक नवजात शिशु का शव एक बॉक्स के अंदर पाया गया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट में हडकंप मच गया है.

बताया जा रहा है की सुबह कार्गो लगेज की स्कैनिंग के दौरान एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ. इस घटना से  एयरपोर्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप सा मच गया. एक कूरियर कंपनी के एजेंट की ओर से इस पार्सल को लाया गया था. ये भी पढ़े:Unnao Horror: यूपी के उन्नाव में नशेड़ी मां ने क्रूरता की सारी हदें की पार, 7 दिन की नवजात बच्ची को जलते चूल्हे में झोंका, 50 फीसदी झुलसी; वीडियो देखकर रोंगेटे हो जाएंगे खड़े

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला नवजात का शव ( विचलित करनेवाले वीडियो)

घटना की जानकारी मिलते ही CISF के जवान मौके पर पहुंचे और कूरियर एजेंट को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि जानकारी ये भी सामने आई है की वो इस पार्सल के बारें में जानकारी नहीं दे सका. पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और ये पता लगा रही है की ये किसने रखा है. नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @Ziarizvilive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).