देश

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, IED ब्लास्ट कर सेना का वाहन उड़ाया; 9 जवान शहीद (Watch Video)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है, जहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक वाहन को उड़ा दिया. इस हमले में 9 जवानों की शहादत हो गई.

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, IED ब्लास्ट कर सेना का वाहन उड़ाया; 9 जवान शहीद (Watch Video)
Credit-(ANI/Rep.)

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है, जहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक वाहन को उड़ा दिया. इस हमले में 9 जवानों की शहादत हो गई. मृतकों में आठ दंतेवाड़ा डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ, जब जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे. इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सरकार ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और लोग जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

ये भी पढें: VIDEO: घोटाला उजागर करनेवाले बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव, पत्रकार जगत और लोगों में गुस्सा

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत

8 GRG जवान और एक ड्राइवर सहित 9 सुरक्षाकर्मी शहीद

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).