देश

कांग्रेस ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का 'श्रेय लेने' को लेकर पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर क्रेडिट लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सारा श्रेय मिशन के पीछे के वैज्ञानिकों को जाता है.

कांग्रेस ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का 'श्रेय लेने' को लेकर पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
Chandrayaan-3 Successful

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर क्रेडिट लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सारा श्रेय मिशन के पीछे के वैज्ञानिकों को जाता है.

कांग्रेस महासचिव (संगठन) ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''चंद्रयान-3 की लैंडिंग का उत्साह और गर्व लंबे समय तक हमारे साथ बना रहेगा. इसरो अध्यक्ष डॉ सोमनाथ के नेतृत्व ने वास्तव में इतिहास रचा और हम उन्हें और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हैं.'' Chandrayaan-3: चांद के साउथ पोल पर किस तरह काम रहा है रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम; ISRO ने शेयर किया नया Video

उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए आगे कहा कि हालांकि, प्रधानमंत्री को अपने दिखावे के लिए कुछ जवाब देना चाहिए. आपको स्क्रीन पर आने और लैंडिंग के बाद श्रेय लेने की जल्दी थी, लेकिन आपकी सरकार वैज्ञानिकों और इसरो काेे सहयोग  देने में इतनी बुरी तरह विफल क्यों रही?

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि चंद्रयान-3 पर काम करने वाले एचईसी इंजीनियरों को पिछले 17 महीनों से वेतन क्यों नहीं मिला? आपने इतने महत्वपूर्ण मिशनों के लिए बजट में 32 प्रतिशत की कटौती क्यों की?

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इसरो वैज्ञानिक हमारे देश के हीरो हैं, ये विश्‍वस्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम चलाते हैं. लेकिन आपको इनकी प्रतिभा और मेहनत की कोई कद्र नहीं है. लेकिन जले पर नमक छिड़कने के लिए आप उस क्षण सुर्खियों में आए जो वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का क्षण था.

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा. इसी के साथ भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस सहित चार देशों के एक विशेष क्लब में शामिल हो गया. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है.

चंद्रयान-3 40 दिनों से अधिक समय तक लगभग 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा. लैंडिंग के साथ, 600 करोड़ रुपये के चंद्रयान-3 मिशन का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).