Nashik Accident Video: महाराष्ट्र के नाशिक में पिता के सामने बच्चे की मौत, कार ने पार्किंग में मासूम को कुचला, भयावह वीडियो आया सामने
नाशिक के इंदिरा नगर परिसर में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. होटल की पार्किंग में एक कार के नीचे आने से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है. इस घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
नाशिक, महाराष्ट्र: नाशिक के इंदिरा नगर परिसर में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. होटल की पार्किंग में एक कार के नीचे आने से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. 5 साल के ध्रुव राजपूत की कार के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक़ बच्चा अपने पिता के साथ गार्डन में खेलने के लिए गया हुआ था. खेल के आने के बाद बच्चा अपने पिता के साथ था.
इसी दौरान बच्चे के साथ ये हादसा हुआ. गार्डन से आने के बाद पिता मोबाइल देखने में व्यस्त हो गए और इसी दौरान एक कार गेट के बाहर से अंदर आई और जैसे ही कार सामने आई, उसी दौरान बच्चा दौड़कर आया और सीधे वह कार की चपेट में आ गया. इसके बाद हंगामा मच गया. दूसरी कारें होने की वजह से ध्रुव को कार दिखाई नहीं दी . इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @SakalMediaNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pune Nashik Accident: पुणे नाशिक हाईवे पर अजीब एक्सीडेंट! टेंपो ने पीछे से एक मिनी वैन को टक्कर मारी, गाड़ी जाकर बस से टकराई, 9 लोगों की हुई मौत(Watch Video)
बच्चे को कार सवार ने कुचला
Nashik News: कारच्या चाकाखाली येऊन चिमुकल्याचा मृत्यू, पाहा दुर्दैवी घटनेचा व्हिडिओ... #Accident #Nashik pic.twitter.com/Yy30Uxy6c2
— SakalMedia (@SakalMediaNews) February 7, 2025
मौके पर हंगामा
जब कार गेट के अंदर पार्किंग में आई तो दूसरी कारें भी पार्किंग में थी. जिसके कारण ध्रुव को आती हुई कार दिखाई नहीं दी और वह सीधे कार के सामने आ गया. इस दौरान वह कार के पहिए के नीचे आ गया. इस घटना के बाद बच्चे को पिता ने उठाया और ड्राइवर की पिटाई कर दी.
बच्चे की हादसे में मौत
इस एक्सीडेंट के बाद बच्चे को होटल के सिक्योरिटी ने एडमिट करवाया. बच्चे को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

