देश

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने नारायणपुर को दी 127.83 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, दो नई तहसील बनाने की घोषणा

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार नारायणपुर (Narayanpur) जिले का दौरा किया और यहां आम सभा को संबोधित कर नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दीे.

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने नारायणपुर को दी 127.83 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, दो नई तहसील बनाने की घोषणा
सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits ANI)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार नारायणपुर (Narayanpur) जिले का दौरा किया और यहां आम सभा को संबोधित कर नारायणपुर वासियों को  127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दीे. सीएम बघेल ने लंबे समय से नारायणपुर वासियों की मांग के बाद जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा को नया तहसील बनाने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत जिले में हुए 251 जोड़े के सामूहिक विवाह में शामिल होकर उन्हें विभाग की ओर से गृहस्थी बसाने के लिए उपहार दिया. छत्तीसगढ़ में गोबर के बाद अब गौमूत्र बनेगा आर्थिक बदलाव का आधार.

सीएम बघेल ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र के 500 किसानों को मसाहती पट्टे वितरित किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा अबूझमाड़ के कुछ ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा और सामुदायिक पट्टा दिया गया है, आने वाले समय में अबूझमाड़ में सर्वे के दौरान जितने भी गांव के ग्रामीण है उन्हें इस योजना का पूरा पूरा लाभ मिलेगा, और इस इलाके के लोग सीधे विकास से जुड़ सकेंगे.

सीएम बघेल ने कहा कि इस इलाके में रहने वाले सभी लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड, जॉब कार्ड और सभी तरह के दस्तावेज बनाये जाए इसके लिए भी कलेक्टर समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले में जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें ब्रेहबेड़ा से मेटाडोंगरी वृहद पुल निर्माण लागत 7 करोड़ 67 लाख रूपए, जिला नारायणपुर में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 89 लाख रूपए, सुलेंगा से तिरकानार 5 करोड़ 50 लाख रूपए, नारायणपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशासनिक एकेडमिक भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 55 लाख रूपए, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण अंतर्गत ग्राम महिमागवाड़ी से ताडोनार तक सडक़ निर्माण लागत 3 करोड़ 20 लाख रूपए, स्कूलपारा से कोहकापारा लागत 3 करोड़ 33 लाख रूपए, नयापारा कुकड़ाझोर से खासपारा के लिए लागत 3 करोड़ 35 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्य शामिल है.

इसके साथ ही सीएम बघेल ने समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियों को भागिनी प्रसूति सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना के चेक एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).