BSF Raising Day 2023: झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF आज अपना 59वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे. कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने ड्यूटी के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले बीएसएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी. इसस पहले अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ''बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं. हमारे देश की सीमाओं को अपने शौर्य और पराक्रम से अभेद्य रखने वाले बीएसएफ पर देश को गर्व है. देश की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण में भी बीएसएफ ने कई कीर्तिमान बनाये हैं. बीएसएफ के वीर शहीदों को नमन करता हूं, देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.''

देखें वीडियो-

देखें ट्वीट-