देश

Bridge Collapse Video: भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-रानीखेत में पुल टूटा, पुलिस रूट डायवर्ट किया, देखें वीडियो

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है. पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर - भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया.

Bridge Collapse Video: भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-रानीखेत में पुल टूटा, पुलिस रूट डायवर्ट किया, देखें वीडियो
Global Forgiveness Day (img: TW)

अल्मोड़ा/रानीखेत, 6 जुलाई : उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है. पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर - भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया.

पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है. इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है. इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: कुलगाम में दो मुठभेड़ों में चार आतंकी मारे गए, सेना का एक जवान शहीद

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं. उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं. आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं.

वहीं, प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है. गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).