Telangana Election Results 2023: हैदराबाद के घोषा महल निर्वाचन क्षेत्र से जीत पर बीजेपी उम्मीदवार T Raja Singh ने वोटर का किया शुक्रिया अदा, देखें वीडियो

Telangana Election Results 2023: हैदराबाद(Hyderabad) के घोषा महल(Ghosha Mahal) निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत पर भाजपा(BJP) उम्मीदवार टी राजा सिंह(T Raja Singh) ने वोटर को उन्हें तीसरी बार सेवा करने का मौका देने के लिये शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा, लोगों ने पिछले 9 वर्षों से मेरा काम देखा है. मैंने 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किये हैं. एआईएमआईएम, कांग्रेस और बीआरएस ने मुझे हराने के लिए शक्ति, धन और पुलिस का इस्तेमाल किया. उन्होंने जान-बूझकर मतदान केंद्रों पर ऐसे लोगों को नियुक्त किया जो मतदान को धीमा कर दें. तीनों राज्यों की जनता ने तय कर लिया है कि वे कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी को नहीं. राज्य में भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 7 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 1 सीट मिलीं.

विडियो देखें: