Keshub Mahindra Dies: अरबपति केशब महिंद्रा नहीं रहे, 99 साल की उम्र में उद्योगपति का हुआ निधन
केशब महिंद्रा

Keshub Mahindra Passed Away: अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था. हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था. केशब महिंद्रा को साल 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था.