Bihar: नीतीश कुमार ने कहा- शराबबंदी से कुछ लोग नाराज, पर मै अपने फैसले पर कायम रहूंगा
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits ANI)

शराबबंदी (Liquor Ban) को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बयान आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि मैंने शराबबंदी का आदेश दिया था. लेकिन मैं इसे लेकर गंभीर हूं. जो इसका विरोध करते हैं उन्हें बुरा लगता है. यह अलग बात है, उनकी अपनी राय हो सकती है. लेकिन हमने पुरुष और महिला दोनों लोगों की बात सुनी. मैं शराब के खिलाफ खड़ा हूं.