बिहार: दरभंगा में पांच साल की बच्ची के साथ टेंपो ड्राइवर ने किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

बिहार के दरभंगा में एक टेंपो चालक ने पांच साल की बच्ची से रेप किया. पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

पटना: महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद रेप की वारदातें रुक नहीं रही हैं. अपराधी बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और देश की महिलाए और बच्चियां इनकी बली चढ़ रही हैं. ताजा मामला बिहार (Bihar) के दरभंगा (Drabhanga) का  है जहां एक टेंपो चालक (ऑटो ड्राइवर) ने पांच साल की बच्ची से रेप किया. पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती करवाया गया है. यहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बच्ची के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा, ''हमें बताया गया है कि टेंपो ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और उसका बलात्कार किया. पीड़िता का इजाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: उन्नाव में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 

पांच साल की बच्ची के साथ रेप-

मीडिया से बातचीत बातचीत में डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्ची को एक टेंपो चालक बहला-फुसला कर ले गया था और कुछ दूरी पर एक बगीचे में उसके साथ रेप किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची एक बच्चे के साथ घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे. इसी दौरान एक टेंपो चालक ने दोनों को अपने गाड़ी में बिठा कर चल दिया.

राबड़ी देवी ने क्या कहा-

पूरे मामले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, बिहार में प्रतिदिन सैंकड़ों बलात्कार की घटनाओं के बारे में सुन व्यथित हो जाती हूं. नेता से पहले मां हूं, बिहार में सरकार पस्त, विधि व्यवस्था ध्वस्त और गुंडे-बलात्कारी मस्त है. अबतक मुजफ्फरपुर बालिका गृह के आरोपियों को सजा नहीं मिली है. नीतीश कुमार से कोई काहे नहीं सवाल पूछता?

बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है-

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, क्या प्रतिक्रिया दूं? बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. बक्सर, समस्तीपुर, गोपालगंज के बाद अब दरभंगा में आत्मा को झकझोरने वाली हैवानियत भरी घटना सुन सकते में हूं. बलात्कारियों के हौसले आसमान पर है क्योंकि मुजफ्फरपुर बालिका गृह जनबलात्कार कांड के दोषियों को सरकार ने बचाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड