देश

VIDEO: भूटान नरेश Jigme Khesar Namgyal Wangchuk पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने किया गर्मजोशी से स्वागत; प्रयागराज के Maha Kumbh में करेंगे पवित्र स्नान

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, प्रयागराज के महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंचे, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

VIDEO: भूटान नरेश Jigme Khesar Namgyal Wangchuk पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने किया गर्मजोशी से स्वागत; प्रयागराज के Maha Kumbh में करेंगे पवित्र स्नान
Photo- ANI

Prayagraj Maha Kumbh 2025: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, प्रयागराज के महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंचे, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने राजा को गुलदस्ता भेंट किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी. इस दौरान भूटान के राजा ने भी मुख्यमंत्री योगी को अभिवादन किया. राजकीय प्रवक्ता के अनुसार, भूटान के राजा के स्वागत में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

राजा वांगचुक ने न केवल इन प्रस्तुतियों की सराहना की, बल्कि कलाकारों का उत्साह भी बढ़ाया. इस खास मौके पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार और लखनऊ जिलाधिकारी विशाक जी भी मौजूद थे.

ये भी पढें: Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 को बताया ‘मौत का मेला’, हो गई FIR; फेक न्यूज फैलाने वाले 8 लोगों पर कार्रवाई करेगी यूपी पुलिस

भूटान नरेश Jigme Khesar Namgyal Wangchuk पहुंचे लखनऊ

महाकुंभ में लेंगे पवित्र स्नान

भूटान के राजा आज, मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेंगे. वहां वे संगम में पवित्र स्नान करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे.

ऐसे रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • भूटान के राजा और मुख्यमंत्री योगी सुबह 10 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  • इसके बाद वे किला घाट जाएंगे और फिर संगम नोज पहुंचकर स्नान करेंगे.
  • स्नान के बाद राजा वांगचुक अक्षयवट मंदिर और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे.
  • इसके बाद वे अरैल स्थित त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स जाएंगे.
  • सभी कार्यक्रमों के बाद भूटान के राजा दोपहर बाद बमरौली एयरपोर्ट से रवाना होंगे.
  • उनके प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

राजनयिक संबंधों में नया आयाम

भूटान के राजा की इस यात्रा को भारत और भूटान के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है. महाकुंभ में उनका शामिल होना भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).