Ban Drishti IAS Tranding On Twitter: कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर के विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल, श्रीराम-सीता की कुत्ते द्वारा चाटे गए घी से की तुलना
वीडियो में यूपीएससी की कोचिंग दृष्टि के फाउडंर विकास दिव्यकीर्ति को भगवान राम और सीता पर विवादित टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. उनकी टिप्पणी सुनने के बाद, कुछ छात्रों को हंसते हुए भी सुना जा सकता है.
- Read in
- हिंदी
यूपीएससी कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस (Drishti IAS) एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गया है. विकास दिव्यकीर्ति का भगवान राम और सीता पर एक कथित बेतुकी टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद शुक्रवार सुबह से ही ट्विटर पर #BanDrishtiIAS ट्रेंड कर रहा है.
ट्विटर यूजर्स ने नाराजगी जताई और प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इनमें कई बीजेपी नेता भी शामिल है. वीडियो में यूपीएससी की कोचिंग दृष्टि के फाउडंर विकास दिव्यकीर्ति को भगवान राम और सीता पर विवादित टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. उनकी टिप्पणी सुनने के बाद, कुछ छात्रों को हंसते हुए भी सुना जा सकता है.
वीडियो में उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवार राम माता सीता से यह बात कही थी कि ‘मैंने तुम्हारे लिए युद्ध नहीं लड़ा है. मैंने युद्ध अपने कुल के सम्मान के लिए लड़ा है. रही तुम्हारी बात, तो जैसे कुत्ते द्वारा चाटे जाने के बाद घी भोजन योग्य नहीं रहता है, वैसे ही तुम मेरे योग्य नहीं हो.’
Retweet If You Want . #BanDrishtiIAS pic.twitter.com/1yeLcZ9cHK
— Dr. Prachi Sadhvi (@Sadhvi_prachi) November 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

