Ayodhya Ram Temple Construction: राम मंदिर के मुहूर्त को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने खड़ा किया सवाल, कहा-यह अशुभ घड़ी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख तय हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को मंदिर की नींव रखने वाले हैं. एक तरफ सब कुछ तय हो गया है तो दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर शुरू है. मुहूर्त को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भूमिपूजन के तय समय को अशुभ घड़ी करार दिया है.

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) के लिए तारीख तय हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 5 अगस्त को मंदिर की नींव रखने वाले हैं. एक तरफ सब कुछ तय हो गया है तो दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर शुरू है. मुहूर्त को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती (Shankaracharya Swaroopanand Saraswati) महाराज ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भूमिपूजन के तय समय को अशुभ घड़ी करार दिया है.

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि ये चाह नहीं है कि हमें कोई ट्रस्टी या पदाधिकारी बनाया जाए. हम तो राम भक्त हैं. राम मंदिर कोई भी बनाता है सही ढंग से बनाता है तो हमें प्रसन्नता होगी पर ये सब उचित तिथि और उचित मुहुर्त में होना चाहिए. जिस मुहुर्त में ये हो रह है ये अशुभ घड़ी है. यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Temple Construction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन में होंगे शामिल

ANI का ट्वीट-

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर केभूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे. स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी राम मंदिर के भूमि पूजन के लिये अयोध्या आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले खबर थी कि पीएम डिजिटल माध्यम से समारोह में शामिल होंगे, लेकिन मैंने आग्रह किया कि यह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो. जिसे उन्होंने स्वीकार किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड