Video: मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद! ASI को जमकर पीटा, लात, घुसे बरसाए, शिवपुरी जिले का वीडियो वायरल
Credit -(Twitter -X )

Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कार्रवाई करने पहुंची कृषि विभाग के स्क्वाड पर हमला हो गया. पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास हुए हमले के बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई. इस दौरान एएसआई की लात-घूंसे से पिटाई करते उन्हें जमीन पर पटक दिया. जिससे उनका सिर फूट गया. जानकारी के मुताबिक़ ग्वालियर चंबल विभाग के स्क्वाड ने टैक्स चोरी की शिकायत पर कोलारस में पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास मूंगफल्ली से भरा ट्रक पकड़ा था, ड्राइवर इसको लेकर किसी भी तरह का कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका. इसी दौरान कार्रवाई शुरू की गई थी की ,इतने में थार जीप में सवार होकर कुछ लोग आएं और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, सभी भागने लगे और ASI को दबंगों ने जमकर पीटा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:Viral Video: ई रिक्शा और ऑटो चालक का जानलेवा स्टंट! खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाली, ग्वालियर की सड़कों पर मचाया आतंक

दबंगों ने की ASI के साथ मारपीट