Viral Video: ई रिक्शा और ऑटो चालक का जानलेवा स्टंट! खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाली, ग्वालियर की सड़कों पर मचाया आतंक
भोपाल शहर में पिछले दिनों एक ऑटो चालक का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो ऑटो से सड़क पर स्टंट कर रहा था. अब ऐसे में ग्वालियर शहर से दो ऑटो चालकों का जानलेवा स्टंट सामने आया है.
Viral Video: भोपाल शहर में पिछले दिनों एक ऑटो चालक का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो ऑटो से सड़क पर स्टंट कर रहा था. अब ऐसे में ग्वालियर शहर से दो ऑटो चालकों का जानलेवा स्टंट सामने आया है. जिसमें एक ऑटो रिक्शा है और दूसरा ई-रिक्शा है.
दोनों चालक ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा को एक पहिए पर चला रहे है. इस वीडियो को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है और जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की ये वीडियो एसपी और आईजी ऑफिस रोड पर बनाया गया है. ये भी पढ़े:Video: ऑटो चालक का अटल पथ पर जानलेवा स्टंट! खुद के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरा, भोपाल का वीडियो वायरल
ग्वालियर में ऑटो और ई-रिक्शा चालक का जानलेवा स्टंट
#GwaliorNews : E-रिक्शा और ऑटो चालक की स्टंटबाजी
ग्वालियर में SP ऑफिस के पास एक ई-रिक्शा और एक ऑटो चालक बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आए। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।#Gwalior #MadhyaPradesh #Bhopal #Indore#erikshaw #stunt #public #road #gwalior pic.twitter.com/q4i4lo4gzO
— Milind tayade (@Indore_News_) September 27, 2024
बता दें की एसपी ऑफिस और आईजी ऑफिस के गेट पर हर समय पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी. इस वीडियो में आप देख सकते है की सामने ई -रिक्शा चालक स्टंट कर रहा है और इसके पीछे ऑटो रिक्शा चालक स्टंट करते हुए आ रहा है, जबकि एक साइकिल सवार इनके सामने से जा रहा है.
इस दौरान साइकिल सवार की जान भी मुश्किल में आ सकती थी. इस तरह से सड़क पर ये दोनों जानलेवा स्टंट कर रहे है, जिसके कारण इन दोनों के साथ-साथ दूसरो की जान भी मुश्किल में आ सकती थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों चालकों की तलाश में जुट गई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Indore_News_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

