Video: ऑटो चालक का अटल पथ पर जानलेवा स्टंट! खुद के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरा, भोपाल का वीडियो वायरल
कई शहरों में बाइक से स्टंट करने का क्रेज जमकर बढ़ रहा है. जिसके कारण ये स्टंट करनेवाले लोग अपने साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डालते है. अब ऐसे में एक ऑटो चालक का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ये ऑटोचालक ऑटो के साथ स्टंट कर रहा है.
Video: कई शहरों में बाइक से स्टंट करने का क्रेज जमकर बढ़ रहा है. जिसके कारण ये स्टंट करनेवाले लोग अपने साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डालते है. अब ऐसे में एक ऑटो चालक का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ये ऑटोचालक ऑटो के साथ स्टंट कर रहा है.
इस स्टंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की , ये स्टंटबाजी मध्यप्रदेश के भोपाल के अटल पथ पर की गई. वीडियो में आप देख सकते है की ऑटोचालक के साथ ऑटो में पीछे और भी लोग बैठ हुए है. वीडियो में देख सकते है ऑटोचालक दो पहियों पर ऑटो दौड़ा रहा है. इस स्टंट के कारण ऑटो चालक खुद के साथ -साथ पीछे बैठे लोगों की ओर सड़क से जा रहे दुसरे लोगों की जान भी खतरे में डालते हुए नजर आ रहा है. ये भी पढ़े :Shravasti Shocker: बच्चों को ई-रिक्शा की छत पर बिठाकर जानलेवा स्टंट, यूपी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; VIDEO
देखें वीडियो :
▶अटल पथ बना स्टंटबाजों का अड्डा...
#mpnews #ytshorts #stunt #Bhopal #Auto #ViralVideo @CP_Bhopal pic.twitter.com/UYyNXLkQqH
— IBC24 News (@IBC24News) August 19, 2024
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी गुस्से में है और इस ऑटो चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. बता दें की बाइक से स्टंटबाजी के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके है. लेकिन ऑटो के साथ स्टंटबाजी ज्यादातर नहीं देखी जाती है. इससे पहले बेंगलुरु में भी इस तरह से ऑटोचालक ने स्टंट करते हुए, दो लोगों को टक्कर मार दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

