Shravasti Shocker: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आई है. यहां एक ई-रिक्शा चालक को हाईवे पर खतरनाक तरीके से यात्रा करते हुए देखा गया है. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चे ई-रिक्शा के ऊपर बैठकर बिना सुरक्षा के अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. ई-रिक्शा चालक भी उन्हें मना करने की बजाय लापरवाही से हाईवे पर तेज गति में गाड़ी चला रहा है. इससे किसी भी वक्त एक बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद श्रावस्ती पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया. पुलिस ने 'एक्स' पर बताया कि थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा तत्काल ई-रिक्शा को ट्रेस कर लिया गया है. ई-रिक्शा को सीज कर वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.
बच्चों को ई-रिक्शा की छत पर बिठाकर जानलेवा स्टंट
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा तत्काल ई-रिक्शा को ट्रेस कर लिया गया है। ई-रिक्शा को सीज कर वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— shravasti police (@shravastipolice) August 12, 2024












QuickLY