आसाराम की सजा स्थगित करने की याचिका पर उच्च न्यायालय 23 सितंबर को सुनवाई करेगी
राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि 2013 में आश्रम की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में मिली उम्रकैद की सजा को स्थगित करने के लिए आसाराम की ओर से दाखिल अर्जी पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा.
जोधपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि 2013 में आश्रम की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में मिली उम्रकैद की सजा को स्थगित करने के लिए आसाराम की ओर से दाखिल अर्जी पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा.
उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई लोक अभियोजक की ओर से अर्जी पर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए समय मांगने के बाद स्थगित कर दी. यह भी पढ़े-सूरत रेप केस: आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
आसाराम के वकील प्रदीप चौधरी ने कहा, ‘‘ हम बहस को तैयार हैं लेकिन लोक अभियोजक ने कुछ औपचारिकताओं के नाम पर बहस के लिए दो हफ्ते का समय मांगा लेकिन न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की खंडपीठ ने मांग खारिज करते हुए मामले को सुनवाई के लिए 23 सितंबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.
Tags
संबंधित खबरें
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
Sexual Assault Case: आदित्य पंचोली रेप केस, FIR रद्द कराने बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता; 4 मार्च को आ सकता है फैसला
Bengaluru Gang-Rape Case: बेंगलुरु गैंगरेप केस में नया मोड़, आरोपी ने पीड़िता पर लगाया जबरन वसूली का आरोप (Watch Video)
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
\