US Ambassador Eric Garcetti Praised Ajit Doval: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अजीत डोभाल की तारीफ की, NSA को बताया अंतर्राष्ट्रीय ट्रेजर (Watch Video)
Eric Garcetti-Ajit Doval

US Ambassador Eric Garcetti Praised Ajit Doval:  अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भारत के दौरे पर हैं. एक कार्यक्रम के दौरान एरिक गार्सेटी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल  की तारीफ की हैं. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अजीत डोभाल एक अंतर्राष्ट्रीय ट्रेजर  हैं. एरिक ने कहा कि उत्तराखंड का एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गया है.  वहीं एरिक के तारीफ में आगे  एरिक ने कहा कि  "जब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच की नींव को देखता हूं, तो यह बहुत मजबूत है, इतना स्पष्ट है कि भारतीय अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिकी भारतीयों से प्यार करते हैं." एरिक द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों और एनएसए अजीत डोभाल की तारीफ करने वीडियो  भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोग  एरिक की भी तारीफ़ कर रहे हैं.

Tweet: