Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो अपलोड करने और बेचने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई (See Pic)
प्रयागराज के एक यूट्यूबर ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए और यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिए. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया.जांच के दौरान महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं.
- Read in
- हिंदी
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के एक यूट्यूबर ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए और यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिए. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया.जांच के दौरान इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं. आरोपियों के नाम चंद्रप्रकाश फूलचंद, प्रज्वल अशोक तेली और प्राज राजेंद्र पाटिल बताएं जा रहे है.पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बेचकर पैसे कमाए. महाकुंभ में महिलाओं के स्नान के वीडियो ऑनलाइन साझा किए जाने की खबरें सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी. जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है.यह भी दावा किया गया कि टेलीग्राम पर कुछ क्लिप बेची जा रही थीं.ये भी पढ़े:Nagpur Shocker: वाशरूम की खिड़की से बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो, मोबाइल चेक करने पर खुला राज, नागपुर में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिलाओं के वीडियो बनानेवाले और बेचनेवाले गिरफ्तार
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के आरोप में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने चंद्रप्रकाश फूलचंद, प्रज्जवल अशोक तेली और प्रज राजेंद्र पाटिल गिरफ्तार। पुलिस ने बताया- तीनों आरोपी ऐसे वीडियो बेचकर पैसा कमा रहे थे। pic.twitter.com/st81spvd0T
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

