देश

VIDEO: एक्‍सीडेंट या मर्डर? गोरखपुर में मैजिक ने दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत 1 घायल

यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टैंपो चालक ने दो लड़कियों को कुचल दिया. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई.

VIDEO: एक्‍सीडेंट या मर्डर? गोरखपुर में मैजिक ने दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत 1 घायल
Photo- X/@priyarajputlive

Gorakhpur Shocker: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टैंपो चालक ने दो लड़कियों को कुचल दिया.  इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना चौरीचौरा इलाके में घटी है. दोनों छात्राएं चचेरी बहनें थीं, जो प्रैक्टिकल परीक्षा देने डिग्री कॉलेज जा रही थीं. इसी दौरान उन्हें एक मैजिक टैंपो ने टक्कर मार दी.

इस हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया. सीसीटीवी फुटेज में यह दृश्य साफ तौर पर कैद हो गया, जिससे यह पता चलता है कि ड्राइवर ने जानबूझकर गाड़ी छात्राओं पर चढ़ाई.

ये भी पढें: VIDEO: गोरखपुर में हाईटेंशन तार बाइक पर गिरा, जिंदा जले पिता और दो मासूम, देखनेवालों की निकल गई चीखें, वीडियो आया सामने

गोरखपुर में मैजिक ने दो छात्राओं को कुचला

मैजिक ड्राइवर पर हत्या का आरोप

परिजनों ने मैजिक ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मैजिक गाड़ी और उसके मालिक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. गोरखपुर पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैजिक गाड़ी के मालिक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी.

इस घटना ने फिर से सड़क पर सुरक्षित यातायात और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).