VIDEO: गोरखपुर में हाईटेंशन तार बाइक पर गिरा, जिंदा जले पिता और दो मासूम, देखनेवालों की निकल गई चीखें, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहां पर बाइक से जा रहे पिता और मासूम बेटी और भतीजे के ऊपर हाईटेंशन वायर टूटकर गिर गया. जिसके कारण तीनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहां पर बाइक से जा रहे पिता और मासूम बेटी और भतीजे के ऊपर हाईटेंशन वायर टूटकर गिर गया. जिसके कारण तीनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है की बाइक के साथ तीनों जल रहे है. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया.इन लोगों को लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की. लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका.इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण गोरखपुर-कुशीनगर नेशनल हाईवे पर शव रखकर जमकर हंगामा करने लगे. जानकारी के मुताबिक बिशनपुर के रहने वाले शिवराज निषाद रविवार की दोपहर अपनी दो साल की बेटी अदिति और तीन साल की भतीजी अनु के साथ बाइक से लौट रहे थे.जब वे सरदारनगर की ओर जाने के लिए नहर रोड पर मुड़े ही थे कि हाईटेंशन लाइन टूट कर उनके ऊपर गिर गया, देखते ही देखते तीनों जलकर खाक हो गए. इस घटना के बाद आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और विधायक भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया. इस घटना में लापरवाही भी सामने आई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @SantoshGaharwar नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में खलिहान में आग लगने से मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत
हाईटेंशन तार बाइक पर गिरने से तीन लोगों की जलकर मौत (विचलित करनेवाला वीडियो )
Video- गोरखपुर के सोनबरसा बाजार में बाइक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दो बच्चों समेत जिंदा जले तीन लोग#Gorakhpur #Video pic.twitter.com/LmSRwHS18C
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

