Satara Shocker: खाकी शर्मसार! महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, हाथ पर पुलिस अधिकारी का नाम लिखकर लगाया रेप का आरोप, सातारा के फलटन से भयावह घटना आई सामने
महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटन के उपजिला हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है.इसके साथ इस डॉक्टर ने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा है. जिसपर मृतक ने पुलिस कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है.
सातारा, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सातारा (Satara) जिले के फलटन के उपजिला हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है.इसके साथ इस डॉक्टर ने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा है. जिसपर मृतक ने पुलिस कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है. महिला ने एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद मृतक डॉक्टर के परिजनों में काफी रोष है और पुलिस को लेकर भी लोगों में रोष है. इस घटना के बाद और सुसाइड नोट हाथ पर लिखने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है ,'मेरी आत्महत्या के पीछे पुलिस निरीक्षक गोपाल बदने जिम्मेदार हैं. उन्होंने मेरे साथ चार बार बलात्कार किया. वहीं, पुलिसकर्मी प्रशांत बनकर ने मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. ये भी पढ़े:
मृत डॉक्टर पर था भारी तनाव
मृत महिला डॉक्टर सातारा के उपजिला हॉस्पिटल (Hospital) में तैनात थीं. जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहे विवादों में उलझी हुई थीं, जिसके चलते उन पर मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा था. डॉक्टर के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने का दबाव बनाया जा रहा था उन्होंने कहा ,'मेरी भतीजी पर काम का काफी दबाव था. कुछ अधिकारी उस पर रिपोर्ट बदलने के लिए दबाव डाल रहे थे. वह कई बार कहती थी कि 'मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है, अब मैं आत्महत्या कर लूंगी. हमने डीवाईएसपी को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
पुलिस जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.फिलहाल, पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और सुसाइड नोट में किए गए आरोपों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

