News

Dog Attack in Greater Noida: कुत्तों के झुंड ने टहलने निकले शख्स पर किया हमला, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी का वीडियो आया सामने: VIDEO

शहरों से रोजाना आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी से सामने आया है. जहांपर एक शख्स पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया.

Dog Attack in Greater Noida: कुत्तों के झुंड ने टहलने निकले शख्स पर किया हमला, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी का वीडियो आया सामने: VIDEO
Dogs attacked a man in Greater Noida (Photo Credits-X)

Dog Attack in Greater Noida: शहरों से रोजाना आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के हमले (Dog Attack) की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) वेस्ट की एक सोसाइटी से सामने आया है. जहांपर एक शख्स पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. इस दौरान तीन से चार कुत्ते इस शख्स पर हमला कर देते है.इस दौरान शख्स ने अपने पैर की चप्पल निकालकर कुत्तों को हमला करने से रोका. इस दौरान ये सभी कुत्ते पास में ही खड़े एक शख्स के पास खड़े होते है, जब शख्स कुत्तों को भगा देता है. तो देखा जा सकता है की दुसरे युवक के साथ इस शख्स की बहस भी होती है.

गनीमत रही की इस हमले में शख्स को कुछ नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @ZEEUPUK नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Gurugram Dog Attack: गुरुग्राम में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर पालतू कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह जख्मी; देखें VIDEO

कुत्तों ने किया हमला

बाल बाल बचा शख्स

जानकारी के मुताबिक़ ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) वेस्ट की महागुन माईवुड्स सोसाइटी में फेज-2 पार्क के पास टहलने निकले एक व्यक्ति पर अचानक 3 से 4 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया.उस समय वहां एक युवक मौजूद था. इस दौरान जब कुत्ते इस शख्स पर हमला करने के लिए दौड़े तो इस युवक ने शख्स की कोई मदद नहीं की. पीड़ित ने किसी तरह खुद को बचा लिया. इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर और गुस्सा दोनों फैल गया है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में पीड़ित ने वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुत्ते अचानक दौड़कर व्यक्ति पर झपटते हैं. इस फुटेज को देखकर निवासी गुस्से में हैं और सोसाइटी प्रबंधन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).