Delhi Haj Committee: बिना महरम के हज जानेवाली 69 महिलाओं को दी जा रही है ट्रेनिंग -Video
Credit -PTI

हज 2024 की तैयारीयां दिल्ली हज कमेटी ने शुरू कर दी है. इस बार 69 ऐसी महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई है , जो बिना महरम के हज जानेवाली है.यह सभी महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी भी पुरुष जो उनके रक्त संबंधी हो, उनके बिना यात्रा करेंगी. इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने बताया की दिल्ली से 69 महिलाएं बिना महरम के हज जा रही है , उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. जिसमें उन्हें बताया जाएगा की , वहां अगर कोई समस्या आती है , तो उसे कैसे हैंडल करना, किससे संपर्क करना है. उन्होंने कहा की मोदी सरकार में लगातार हज की सुविधाओं का विस्तार हुआ है. हमनें एक नया ' हज सुविधा ' ऐप लॉन्च किया है.

देखें वीडियो :