कोरोना के झारखंड में 62 नए मरीज पाए गए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

21 Jun, 23:52 (IST)

कोरोना के झारखंड में 62 नए मरीज पाए गए हैं.

21 Jun, 23:31 (IST)

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 12 हजार के करीब पहुंच गई है. बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने से वायरस की भेंट चढ़ने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई

21 Jun, 23:27 (IST)

आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी YSR कांग्रेस के सांसद रघुराम कृष्णम राजू ने खुद के जान को खतरा बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख सुरक्षा मांगी है.

21 Jun, 22:37 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में रविवार को 3870 नए मरीज पाए गए हैं. इस तरह राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हो गई है.

21 Jun, 22:10 (IST)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के जिलों को हाल ही में शुरू की गई 'गरीब कल्याण रोजगार योजना' में शामिल करने की मांग की है.

21 Jun, 21:31 (IST)

कोरोना के हरियाणा में 412 नए मरीज पाए है. इस तरह राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10635 हो गई है.

21 Jun, 20:53 (IST)

दिल्ली में कोरोना से रविवार को 63 और लोग की मौत हुई. इस तरह दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2175 हो गई है

21 Jun, 20:16 (IST)

कोरोना के गोवा में रविवार को 64 नए मामले पाए गए है. स्वास्थ विभाग के अनुसार गोवा में अब तक कोविड-19 के 818 मामले पाए जा चुके हैं. वहीं 683 एक्टिव मामले हैं. जबकि 135 लोग इस महामारी से ठीक हुए है.

21 Jun, 19:36 (IST)

कोविड-19 के मुंबई के धारावी में 12 नए मामले पाए गए है. अब तक कोरोना से धारावी में 80 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2170 पहुंच चुकी हैं.

21 Jun, 18:52 (IST)

कोरोना के तमिलनाडु में एक दिन में सबसे अधिक 2532 नए मामले पाए गए हैं. वहीं 53 की मौत हुई हैं.इस तरह राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 59377 पहुंच गई है. जबकि सक्रिय मामले 25863 हैं. वहीं इस महामारी से अब तक 757 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Read more


नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी का संबोधन सुबह 6.30 बजे शुरू होने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ  केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच पूरी दुनिया में योग एक विश्वसनीय एवं महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच बनकर सामने आया है. यूं तो योग को लेकर 6 सालों में विश्व में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसके साथ ही मौजूदा समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं आत्मबल को बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में नियमित रूप से विश्व में लोग योग की शरण में आ रहे हैं.

बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया में 21 जून यानि रविवार को छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार की थीम "घर पर योग और परिवार के साथ योग है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी के कारण इस बार लोग मैदान में नहीं जुटने वाले हैं. लोगों से घर पर ही योग करने की अपील की गई है. वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 4 लाख के पास पहुंच गई है. देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 68 हजार 269 एक्टिव मामले हैं. अच्छी खबर यह है कि 2 लाख 13 हजार 831 लोग इलाज के दौरान ठीक हुए हैं. जबकि देश में कोरोना की चपेट में आने से 12 हजार 948 लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 6th ODI Match Live Score Update: लाहौर में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट