मध्य प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1142 मरीज पाए गए: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

20 Aug, 23:56 (IST)

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है. बीते 24 घंटो में 1142 की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं, अब तक 1171 मरीजों की मौत हुई है

20 Aug, 23:25 (IST)

दिल्ली के पहाड़गंज में पांच महीने बाद होटल तो खुल गया. लेकिन होटल के मालिक को ग्राहको को आने को लेकर इंतजार है.

20 Aug, 23:22 (IST)

बेंगलुरू महानगरपालिका ने गणेश चतुर्थी पर मांस की बिक्री और जानवरों के काटने पर रोक लगा दिया है.

20 Aug, 23:00 (IST)

कोरोना के पंजाब में गुरुवार को 1741 नए मरीज पाए गए. जिसके बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 37824 पहुंच गई है.

20 Aug, 22:51 (IST)

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सर्वदलीय बैठक के बाद केरल सीएम ने पीएम को लिखा पत्र, फिर जताया विरोध

20 Aug, 22:49 (IST)

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सर्वदलीय बैठक के बाद केरल सीएम ने पीएम को लिखा पत्र, फिर जताया विरोध

20 Aug, 21:49 (IST)

उत्तर प्रदेश के बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी द्वारा बीच सड़क पर लोगों के पिटाई करने के आरोप में योगी सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया

20 Aug, 21:40 (IST)

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को अडानी एंटरप्राइजेज को सैंपने को लेकर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में फैसले को वापस लेने की मांग मोदी सरकार से की गई है.

20 Aug, 21:37 (IST)

कानपुर एनकाउंटर में शामिल गैंगस्टर जयकांत बाजपेयी के एक घर में अवैध रूप से रह रहे तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश देने के साथ ही तीनों कर्मियों को तुरंत घर खाली करने के लिए कहा गया है.

20 Aug, 20:59 (IST)

मुंबई के धारावी में कोरोना के गुरुवार को 17 नए मरीज पाए गए. इसके साथ 2342 मरीज ठीक हुए हैं

Read more


दुनिया में कोरोना वायरस समय तेजी से बढ़ रहा हैं. पिछले 24 घंटे में दुनिया के 213 देशों में 2.58 लाख नए मामले आए और 6438 लोगों की जान चली गई. दुनियाभर में अबतक कुल 2.25 करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 90 हजार लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 52 लाख के पार पहुंच गया है. हालांकि दुनियाभर में अभी भी 64 लाख एक्टिव केस हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली  में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़, पलवल, होदल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बरसाना, सोनीपत और इनके आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. महाराष्ट्र के भी कई जिलों में अगले चार से पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई और ठाणे में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपने आदेश में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है. इस पर  एनसीपी के नेता शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करेगी और जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगी. साथ ही शरद पवार ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या केस को याद करते हुए कहा कि इस जांच का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट