देश

Elvish Yadav Case: स्नेक वेनम केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एल्विश यादव से जुड़ा है कनेक्शन

सांप के जहर की तस्करी के मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की गिरफ्तारी हुई है. वहीं अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Elvish Yadav Case: स्नेक वेनम केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एल्विश यादव से जुड़ा है कनेक्शन

सांप के जहर की तस्करी के मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की गिरफ्तारी हुई है. वहीं अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गयी है. ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं.

बीते रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था. यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव पर संगीन आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि वो रेव पार्टीज में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई कराते थे. इसी मामले में पीएफए की शिकायत के बाद उन पर कार्रवाई हुई है.

नोएडा पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपों का जहर मंगवाते थे. साथ ही कहा गया था कि एल्विश यादव ने पूछताछ में कबूला है कि वो गिरफ्तार आरोपियों राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिल चुके थे और उनकी जान पहचान भी थी. फिलहाल में मामले में जांच-पड़ताल जारी है। लगातार नोएडा पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).